Breaking News

महोबा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

महोबा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद महोबा के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यह पहल की गई।

कार्यक्रम के तहत थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों एवं परिवार परामर्श केंद्रों पर पहले प्राप्त शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण होने के बाद संबंधित महिलाओं और उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर पारिवारिक विवादों और अन्य समस्याओं के समाधान के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया।

महिलाओं का किया गया सम्मान

समस्याओं के निस्तारण के बाद आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और उन्हें लड्डू वितरित किए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और उनके परिजनों को आपातकालीन सहायता एवं जनकल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 112, 1090, 181, 1098, 1930, 1076, 102 और 108 शामिल हैं। पुलिस टीम ने इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर जरूरत पड़ने पर संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने की पहल

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, शिकायतों के निस्तारण के बाद उनके अनुभवों और सुझावों को जानना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। महोबा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

वर्दी के पीछे छिपा संवेदनशील इंसान: फरियादी के रोते बच्चे को दुलारते दिखे कोतवाल, वीडियो वायरल

कुलपहाड़, महोबा। पुलिस की पहचान आमतौर पर सख्त अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *