Breaking News

फतेहपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को मिला सफलता का मंत्र, निःशुल्क कोचिंग से संवरेंगे सपने

फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में स्कूली छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन एवं कोचिंग की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें शिक्षा और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित विभिन्न भर्ती बोर्डों की परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया गया। इसके अलावा जेईई मेन, नीट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, एसएससी, बीएड और टीईटी जैसी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।
छात्राओं को योजना की पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और परीक्षा की तैयारी की रणनीति से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने, निरंतर मेहनत करने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं कैरियर अवसरों से जोड़कर उनके भविष्य को मजबूत बनाना था। मिशन शक्ति के मूल मंत्र नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
इस दौरान छात्राओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112, महिला उत्पीड़न से संबंधित सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, असुरक्षा या साइबर अपराध की स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

About NW-Editor

Check Also

राहुल गांधी पर भाजपा के आरोपों का किया विरोध, बोले—लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा जरूरी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *