नई दिल्ली: बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को मोहम्मद यूनुस सरकार ने समन जारी करके विदेश मंत्रालय से तलब किया है। वर्मा ने मंगलवार सुबह बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय नें बुलाया गया है। बांग्लादेश के अफसरों ने प्रणय वर्मा के सामने नई दिल्ली, कोलकाता जैसे कई अन्य शहरों में बांग्लादेशी कमीशन के आसपास प्रदर्शन का मुद्दा उठाया है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि भारत में अपने मिशनों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। भारत ने बांग्लादेशी राजदूत को खरी-खोटी सुनाई है।
इसके बाद ढाका में ये बवाल बढ़ा है। बांग्लादेश के विदेश सचिव ने बुलाया हाई कमिश्नर को प्रोतोमोलो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्री असद आलम सियाम ने भारत के हाई कमिश्नर को बुलाया है। राजनयिक सूत्रों ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि प्रणय वर्मा ने भारत के अलग-अलग जगहों पर स्थित सभी बांग्लादेशी कमीशनों की सुरक्षा मजबूत करने की बात कही गई है। बीते कुछ दिनों में ही प्रणय कुमार को दो बार विदेश मंत्रालय बुलाया जा चुका है।
भारतीय उच्चायुक्त से हो रही बातचीत बांग्लादेश में यूनुस की अंतरिम सरका के कार्यकाल के समय सभी घटनाओं को लेकर बातचीत जारी है। भारतीय उच्चायुक्त को करीब 6 बार बुलाया गया है इन घटनाओं पर बातचीत करने के लिए। साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा है कि बांग्लादेश ने भारत से कहा है कि अगर उस्मान हादी के हमलावर उनकी सीमा में घुसे हैं तो उनको वापस कर दिया जाएगा। क्यों की गई दीपू की हत्या? ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल के दीपूचंद्र दास पायनियर निटवेयर्स (BD) लिमिटेड नाम की गारमेंट फैक्ट्री में फ्लोर मैनेजर के तौर पर काम करते थे। वे हाल ही में सुपरवाइजर के पद पर आए थे।
फैक्ट्री के सीनियर मैनेजर साकिब महमूद ने ये बताया है कि दोपहर में करीब 5 बजे कुछ वर्कर्स ने दीपू पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और फैक्ट्री के अंदर ही बवाल शुरू हो गया। इसके बाद दीपू के भाई अपू चंद्र दास ने ये बताया कि सभी साथ में काम करने वालों में पहले से ही विवाद जारी था। 18 दिसंबर 2025 को झगड़ा बहुत ही ज्यादा बढ़ गया और फैक्ट्री के फ्लोर इंचार्ज ने दीपू को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। इसके बाद फैक्ट्री से बाहर निकाला और भीड़ में फेंक दिया। इसके बाद दीपू के भाई को फोन आया कि उसको पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद खबर आई कि दीपू की मौत हो गई है। इसके बाद जब अपू मौके पर पहुंचा था तो दीपू का शव जला हुआ मिला था।
News Wani
