???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: अजीत पाल

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष की उपलब्धियां के संबंध में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में लगातार उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। सर्व समाज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस प्रकार से भाजपा की सरकार ने काम किया है आज गरीब से गरीब व्यक्ति अपना इलाज करा सकता है तो शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पहले की सरकारों में गुंडे खुलेआम घूमते थे भ्रष्टाचार चरम पर था उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के 8 वर्ष के कार्यकाल में आम जनमानस में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है क्योंकि अब रात्रि में भी इंसान बिना डर व भय के कहीं पर भी आ जा सकता है तो वही अपराधी भी अब घबराने लगे हैं कि अगर वह कुछ भी गलत करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विधायक विकास गुप्ता, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक खागा कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *