Breaking News

सरफराज हुसैन नौवीं बार अध्यक्ष व राम किशोर बने महामंत्री

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का दिवार्षिक अधिवेशन व चुनाव कलेक्ट्रेट स्थित संघ भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद ताहिर अली एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। उक्त चुनाव में सरफराज हुसैन नौवीं बार अध्यक्ष व राम किशोर सातवीं बार महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला साहू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, संयुक्त मंत्री सर्वेश कुमार, संगठन मंत्री प्रदीप सिंह चंदेल, संप्रेक्षक राशिद एखलाक, कोषाध्यक्ष दिनेश सोनी, सांस्कृतिक सचिव रामबाबू के साथ मुकेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य सचेतक, ऐश्वर्य मिश्रा प्रवक्ता, बंदनेश कुमार सह प्रवक्ता, अमित पाल मीडिया प्रभारी, सीमा पुरवार प्रचारक प्रथम, सर्वेश श्रीवास्तव प्रचारक द्वितीय, हंसराज सिंह प्रचारक त्रतीय, अरविंद कुमार वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रथम, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रतिनिधि द्वितीय, राजेश कुमार साहू वरिष्ठ प्रतिनिधि त्रतीय, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा कार्यालय सचिव तथा सत्येंद्र पटेल, संजीव कुमार, प्रदीप मिश्रा, श्याम बहादुर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान निर्वाचित नामित पदाधिकारी को सर्वेश सिंह गौर उप जिला अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए तो वही माल्यार्पण कर सभी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सरफराज हुसैन ने कहा जिस तरह से पिछले आठ बार के कार्यकाल में तमाम कर्मचारियों की समस्याओं को उठाकर उनका निराकरण करते रहे हैं नवी बार इन कर्मचारियों की आवाज उठाकर उनका निराकरण करने का काम करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *