Breaking News

फतेहपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे का स्वागत

फतेहपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे का हरिहरगंज स्थित गुरु प्रसाद एंड संस के शोरूम में गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से काफी प्रभावित है। महाकुंभ में स्नान के लिए भी वह आना चाह रही थी लेकिन शूटिंग की व्यवस्था के चलते वह नहीं आ पाई। अब वह बनारस जा रही है बनारस में उनकी एक फिल्म की शूटिंग चल रही है जिसमें वह एक मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन से चर्चा में आई फिल्म अभिनेत्री मुग्धा गोडसे फैशन फिल्म में भी दमदार भूमिका निभाई। वह मॉडल भी रह चुकी है। लिहाजा इस समय वह कई वेब सीरीज में भी काम कर रही है। एशियन पेंट्स के सौजन्य से वह एशियन पेंट्स के किफायती उत्पाद नियो भारत के सर्वाेत्तम डिस्प्ले के अवार्ड के उपलक्ष्य में फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज होते हुए बनारस जाएंगी। इस अवसर पर बिरला व्हाइट कंपनी के सेल्स ऑफिसर प्रफुल्ल त्रिपाठी, सेल्स ऑफिसर सौरभ श्रीवास्तव, एशियन पेंट्स के ऑफिसर शैलेंद्र सक्सेना, प्रोपराइटर पीयूष गुप्ता, यशराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री ने कहा की एशियन पेंट्स के बदौलत ही वह फतेहपुर की धरती में पहुंची है और यहां आकर लोगों से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

About NW-Editor

Check Also

जातीय जनगणना के मुद्दे पर एकजुट हुआ यादव समाज, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में गूगल मीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *