Breaking News

मुर्गे के लालच में तेंदुए के पिंजरे में फंसा ग्रामीण

 

बुलंदशहर में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया। मुर्गा पकड़ने के लालच में अंदर गया ग्रामीण पूरी रात पिंजरे के अंदर ही बंद रहा। शुक्रवार सुबह जब खेत गए लोगों ने उसे पिंजरे में बंद देखा तो बाहर निकाला। इस दौरान वह करीब 15 घंटे तक पिंजरे में बंद रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला आगौता थाना क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव का है।

गांव में कुछ दिन पहले तेंदुआ देखा गया था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कांबिंग की। सफलता नहीं मिलने पर टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत के पास पिंजरा लगा दिया। उसके अंदर एक मुर्गे को बांध दिया गया। ताकि उसे देख कर तेंदुआ अंदर आए और गेट बंद होने के बाद इसमें फंस जाए।

रात 8 बजे फंसा, सुबह 11 बजे बाहर निकाला गया
गुरुवार रात 8 बजे के आसपास गांव में रहने वाले सतीश खेत गए। मुर्गे को देख कर लालच में आ गए। वे जैसे ही पिंजरे के अंदर गए और मुर्गे को टच किया, गेट बंद हो गया, जिस कारण वे पिंजरे में कैद हो गए। सारी रात वह उसके अंदर ही रहे। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर निकले, तो सतीश को पिंजरे में फंसा देखा। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद उन्हें करीब सुबह 11 बजे पिंजरे से बाहर निकाला गया।

इससे पहले देवराला में देखा गया था तेंदुआ
इससे पहले खुर्जा क्षेत्र के गांव देवराला में तेंदुआ घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों तरफ से जंगलों में घेर लिया था। तेंदुए ने काफी देर तक ग्रामीणों को छकाए रखा। बाद में खेत में तेंदुआ की घेराबंदी वन विभाग की तरफ से की गई। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया होता, तो उनके जान-माल का नुकसान हो सकता था।

About NW-Editor

Check Also

बच्चों की पढ़ाई नहीं बनेगी कमाई: निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई

  फर्रुखाबाद/लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी थमने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *