Breaking News

आरक्षण के समर्थन में फतेहपुर में गूंजा विरोध का स्वर, सरदार सेना ने पदयात्रा को दिया समर्थन

फतेहपुर। ओबीसी, एससी-एसटी एवं समाज से जुड़े आरक्षण में हुए घोटालों और प्रहार के खिलाफ बहुजन सरदार सेना के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों द्वारा अपने हक और अधिकार की आवाज बुलंद की जा रही है। इसी क्रम में 26 अगस्त को प्रयागराज से लखनऊ तक प्रस्तावित आरक्षण बचाओ आंदोलन पदयात्रा का सरदार सेना के प्रमुख सत्येंद्र सिंह पटेल प्रखर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सरदार सेना ने आंदोलन को समर्थन देते हुए पदयात्रा में भाग लिया।

पदयात्रा लोधीगंज चौराहे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान जगह-जगह महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा ज्वालागंज, वर्मा चौराहा, पटेल नगर, शाहूजी महाराज चौराहा होते हुए सम्राट अशोक तिराहा और कर्पूरी ठाकुर चौराहे से गुजरकर आकांक्षा टीवीएस पर समाप्त हुई।

शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई इस पदयात्रा में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला।

पदयात्रा में मुख्य रूप से सरदार सेना के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल, सरदार सेना के गुजरात प्रदेश के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र पटेल प्रखर, जिला प्रभारी डॉ. पवन पटेल, जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल गोलू, विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल तथा जिलाध्यक्ष जेएसपी मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. सत्येंद्र पटेल प्रखर ने कहा कि आरक्षण को गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तौर पर पेश करना सरकारों को बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण का व्यापक उद्देश्य समानता, सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व और संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरदार सेना संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। आरक्षण सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *