Breaking News

बंगाल में वादों की जंग: BJP का 3000 महीना और ममता का तीखा वार —‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया जिसमें मतदाताओं को लुभाने के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जारी इस घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है। राज्य की 294 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

महिलाओं और युवाओं पर फोकस

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 देने का बड़ा वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई हैं जिनमें हर थाने में महिला डेस्क और ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड’ का गठन शामिल है। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का भी वादा किया गया है।

रोजगार और विकास पर जोर

पार्टी ने बंगाल को निर्यात का बड़ा केंद्र बनाने और जूट उद्योग के आधुनिकीकरण की बात कही है। पुराने चाय बगानों को फिर से विकसित करने और दार्जिलिंग चाय के ब्रांड को मजबूत करने का भी वादा किया गया है। उत्तर बंगाल में AIIMS, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थान खोलने की घोषणा भी संकल्प पत्र में शामिल है।

कानून-व्यवस्था और घुसपैठ पर सख्ती

भाजपा ने कानून-व्यवस्था को लेकर श्वेत पत्र लाने और पुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कही है। साथ ही घुसपैठ और गो-तस्करी पर सख्त कार्रवाई का वादा करते हुए कहा गया है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा और उनसे पूरी रकम वसूली जाएगी।

किसानों और सामाजिक योजनाओं पर फोकस

पार्टी ने 75 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है। आयुष्मान योजना लागू करने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए नई योजनाएं लाने की भी बात कही गई है। इसके अलावा 45 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता लागू करने का भी वादा किया गया है।

ममता सरकार पर भाजपा का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘भय का माहौल’ है जिससे निवेश प्रभावित होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में ‘भय’ की जगह ‘भरोसे’ का माहौल बनाया जाएगा और विकास को गति दी जाएगी।

चुनावी मुकाबला दिलचस्प

इस बार भाजपा ने ममता बनर्जी को उनके गढ़ में चुनौती देने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। नंदीग्राम में उन्हें हरा चुके शुभेंदु अधिकारी को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

About NW-Editor

Check Also

चुनाव आयोग पर भड़के Arvind Kejriwal: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जताई चिंता, बोले—‘इज्जत सरेआम मत उछालिए’

भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए एक बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *