Breaking News

भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश की मांग

– हिंदू महासभा ने सीएम को भेजा ज्ञापन
– कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार, ज्ञान तपस्या और पराक्रम के प्रतीक राष्ट्रीय गौरव, सनातन धर्म के समर्थ संवाहक रेणुका नंदन भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव प्राकट्य दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिलाधिकारी के माध्यम से की गई। एक मांग पत्र उप जिलाधिकारी प्रदीप रमन को सौंपा गया। महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि हम सब सनातन धर्मी भगवान श्री परशुराम का जन्म महोत्सव अपने परिवार सहित धूमधाम से मनाकर शोभायात्रा निकालते हैं। हम सबकी पूर्ण आस्था व विश्वास भगवान श्री परशुराम के ऊपर विद्यमान है। आगामी परशुराम जयंती में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से और भी सब लोग एकत्रित होकर अपने आराध्य की पूजा अर्चना करेंगे। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, गजेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी रामआसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडेय, अनमोल शुक्ला, दीपक यादव, मुकेश चौरसिया, संतोष नेता, राजशर्मा, गौरीशंकर दुबे, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा सिंह उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

चोरों के गैंग का खुलासा, बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

– राधानगर-खागा की चर्चित चोरी की घटनाओं का खुलासा – लाखों के जेवर, नगदी, बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *