Breaking News

पंचमढ़ी मंदिर में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, रामभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। शहर के रामबाग चौराहा स्थित श्री पंचमढ़ी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा का सोमवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और भगवान श्रीराम की महिमा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक देवी अनीता त्रिपाठी (अमृता) ने अपनी मधुर वाणी से श्रीराम कथा का वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और भक्तिभाव से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा सुनने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री पंचमढ़ी हनुमान जी महाराज के अध्यक्षत्व में तथा संयोजक श्रीराम निषाद एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण कर सुख-समृद्धि की कामना की।

24 नवंबर को होगा हवन-पूजन और विशाल भंडारा

आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गई कि मंगलवार 24 नवंबर 2026 को मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे हवन-पूजन और कन्या भोज होगा। दोपहर 12 बजे भव्य दिवारी कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी तथा शाम 6 बजे जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही विशाल भंडारे की व्यवस्था रहेगी, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

दादी-बाबा की पुण्यतिथि पर इंदिरा पूर्व में बुंदेलखंडी दीवारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भूरागढ़ की टीम रही प्रथम

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। दादी-बाबा की पुण्यतिथि पर इंदिरा पूर्व में बुंदेलखंड की पारंपरिक लोकसंस्कृति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *