Breaking News

दादी-बाबा की पुण्यतिथि पर इंदिरा पूर्व में बुंदेलखंडी दीवारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भूरागढ़ की टीम रही प्रथम

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। दादी-बाबा की पुण्यतिथि पर इंदिरा पूर्व में बुंदेलखंड की पारंपरिक लोकसंस्कृति और वीरता के प्रतीक दीवारी नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 22 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई दीवारी टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में भूरागढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री बलराम प्रजापति ने किया, जबकि सुल्तान भाई प्रजापति ने निवेदक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन राम बहादुर प्रजापति ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में चुन्नू बाद सेठ गोवा, कालूराम प्रजापति जालौन, पूर्व जिला अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार युवा के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चक्रवर्ती, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती, पूर्व प्रधान बिहारी लाल प्रजापति, जिला संयोजक शिवबरन वर्मा, राम बहादुर यादव, बलदेव प्रसाद वर्मा, कमलकांत त्रिवेदी, बलवंत खंगार, रामशरण वर्मा, राम प्रजापति, रामपाल निषाद, रामचंद्र वर्मा, संतोष प्रजापति, सुनील प्रजापति, बाबू भाई प्रजापति, रमेश प्रजापति एडवोकेट, जगन्नाथ प्रजापति, रमेश फौजी, मिश्रीलाल यादव फौजी, दीपक दक्ष, महेश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति और बसंत प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दीवारी प्रतियोगिता में मोहनपुरवा, बंसीपुरवा, काशी पूर्व, चोरी यारी (मध्य प्रदेश), दौलत पूर्व सहित कई स्थानों से टीमें शामिल हुईं। सभी टीमों ने पारंपरिक बुंदेली दीवारी कला का शानदार प्रदर्शन किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भूरागढ़ की टीम ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों ने सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन किया और उनका जोरदार स्वागत किया। आयोजन के माध्यम से बुंदेलखंड की पारंपरिक लोककला, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

पंचमढ़ी मंदिर में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, रामभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। शहर के रामबाग चौराहा स्थित श्री पंचमढ़ी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *