Breaking News

सीओ अखिलेश राजन के यू0पी0-112 मुख्यालय स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन; एसपी बांदा द्वारा दी गई शुभकामनाएं

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा।

बांदा। क्षेत्राधिकारी अतर्रा अखिलेश राजन का यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ में स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

23 नवंबर 2026 को आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने क्षेत्राधिकारी अखिलेश राजन के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सराहनीय रही हैं। एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई तैनाती पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों और सहकर्मियों ने अखिलेश राजन के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

About NW-Editor

Check Also

झल्लू राम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल; भारतीय संस्कृति और नैतिक संस्कारों का दिया संदेश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *