उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक घर छोड़कर लापता हो गया है. हालांकि, लापता होने से पहले पति ने एक वीडियो बनाकर पत्नी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा है. पुलिस युवक की तलाश में जुटी है. मामला गाजीपुर के जखनिया गोविंद गांव का है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक दिलीप कुमार की बाइक और अन्य सामान खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना के पास मिले हैं.
वहीं गायब होने के कुछ देर बाद भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भी युवक ने भेजा है, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका जीवन नरक बना दिया है. आए दिन सिलबट्टे से मारने की बात करती है. वीडियो में युवक कहता है कि पत्नी उससे कहती है कि कहीं भी तुम जाकर मर जाओ, मुझे कोई मतलब नहीं. हमें बस पैसे चाहिए. इतना ही नहीं, रात में पत्नी ने बेलन से उसके सिर पर 10 बार वार किए थे. इसी वजह से वह घर छोड़कर हमेशा के लिए जा रहा है. वीडियो में युवक ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसे चैन से जीने नहीं दे रही है. आए दिन वह डूबने-मरने की बात करती रहती है. रात-रात भर सोने नहीं देती. वह लूज मोशन से परेशान था, बावजूद इसके पत्नी ने सुध नहीं लिया. यहां तक कि रात में सोने तक भी नहीं दिया. इसलिए वह अब अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है. अंत में यह भी कहा कि मैं जा रहा हूं सबको छोड़कर, ना इज्जत से जी पाया और ना मर पाया.
News Wani
