Breaking News

पोषण हेतु लाभकारी है गेहूं की डीबी डब्ल्यू 371

– कृषि वैज्ञानिक ने गेहूं के प्रदर्शन खेतों का किया भ्रमण
– प्रदर्शन खेतों का भ्रमण करते कृषि वैज्ञानिक व अन्य।
फतेहपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव के आयोजित समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (सीएफएलडी) में कृषि वैज्ञानिक डा. जितेन्द्र सिंह, मौसम प्रेक्षक विवेक दुबे, असोथर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक, जयदेव सिंह के साथ गेहूं के प्रदर्शन खेतो में भ्रमण किया। पाया गया कि अन्य प्रजातियों से प्रदर्शन प्रजाति डीबी डब्ल्यू-371 में अधिक कल्ले और बाल की लंबाई एवं मोटाई अधिक है। एक समान फसल है। उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है। इस प्रजाति में प्रोटीन एवं जिंक की मात्रा अधिक होने से पोषण हेतु लाभकारी है सुझाव दिया गया कि इसका बीज एफपीओ के माध्यम से अधिक कृषकों के बीच वितरित कर क्षेत्र विस्तार किया जाए। फसल में नैनो डीएपी का प्रयोग किया गया है। क्षेत्रीय किसान प्रदर्शन प्लाट पर भ्रमण जरूर करें। जयदेव सिंह ने बताया कि विभिन्न आयोजित गोष्ठी, एफपीओ बैठक में आने वाले कृषकों का भ्रमण कराया जाता है।

About NW-Editor

Check Also

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की मां व भाई ने की थी हत्या

– पुलिस ने घटना का खुलासा कर मां व भाई को दबोचा – पुलिस टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *