Breaking News

‘बेटी भूखी क्यों गई?’— इस बात पर बेकाबू हुआ पिता, नहा रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, घर में मचा हड़कंप

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में खाना न बनने और बिना खाना खाए बेटी कोचिंग जाने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। बात बढ़ने पर पति ने नहाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, बेटी जब कोचिंग से घर वापस लौटी तो, मां का लहूलुहान शव पड़ा देखकर चीख पड़ी। तब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। वहीं, आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। बगेहटा निवासी 48 वर्षीय सरीफन के घर में आए दिन विवाद होता था।

बेटी के बिना खाना खाए जाने से हुआ विवाद: सोमवार सुबह खाना न बनने और बेटी के बिना खाना खाए कोचिंग जाने से नाराज पति मोबीन शेख का पत्नी सरीफन से विवाद हो गया। इसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मोबीन ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया।

पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार : इसके बाद नहा रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोचिंग से घर लौटी छोटी बेटी ने मां को लहूलुहान हालत में देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: इसी बीच आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

आरोपी की तलाश के लिए लगाई गई हैं टीम: मृतका के पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बेटे मुंबई में काम करते हैं, जबकि घर पर केवल एक छोटी बेटी ही रहती थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

यूपी में पुलिस पर हमला, साइबर ठगी के आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया; कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में उस समय कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *