Breaking News

होली पर्व को लेकर चिप्स-पापड़ बना रहीं महिलाएं

– बजारों में भी बढ़ी रौनक, तैयारियां जोरों पर
– होली को लेकर पापड़ बनाती महिलाएं।
फतेहपुर। फागुन के महीने में होली के रंग बाजारों से लेकर घरों तक दिखाई पड़ने लगता है। इस दौरान होली की तैयारी में घरों की ग्रहणियां जरूरी काम निपटाकर बस होली के व्यंजनो की तैयारी में लग जाती है। आलू के चिप्स, पापड़ सहित अनेक पकवान मेहमानों के लिए घरों की महिलाएं बनाने लगती है। इस बार आलू महंगा होने के कारण महिलाएं कुछ मायूस भी नजर आ रहीं हैं क्योकि इस पर्व पर आलू से कई प्रकार के खाने की चीजे तैयार की जाती हैं। फिर भी ग्रहणियां कोई भी तैयारी अधूरी नहीं छोड़ना चाहती। गृहणियों का कहना है कि बाजार में मिलने वाले चिप्स आलू इस वर्ष महंगा है। साथ ही क्वालिटी पर भरोसा नहीं है इसलिए घर में ही चिप्स पापड़ बना रहे हैं। वही दूसरी तरफ बच्चे अपने अभिभावकों से मनपसंद पिचकारी की डिमांड करने के साथ खरीदना भी शुरू कर दिया है। होली से पहले घरों में चिप्स और आलू के पापड़ बनाने का दौर शुरू हो चुका है। गृहणियों के चेहरो पर खुशी कम दिखाई दे रही है क्योंकि इस बार होली से पहले आलू महंगा बिक रहा है। फिलहाल बाजार में आलू 20 से 25 रूपए प्रति किलों बिक रहा है। होली के समय आवक तो अचानक बढेगी लेकिन मांग कम हो जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के जर्जर स्कूल में बड़ा हादसा टला, बारिश में ढहा प्रधानाचार्य कक्ष; 119 बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां विकासखंड के अल्लीपुर भादर प्रथम प्राथमिक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *