Breaking News

कार और कैंटर की भीषण टक्कर में मजदूरों की हुई मौत

हरियाणा से मजदूरी कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरी एक ईको अलीगढ़ में हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान ईको की टक्कर कंटेनर से हो गई। जिससे ईको में सवार ड्राइवर समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिले के सेहरामऊ मऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के रहने वाले नौ लोग बीते दिनों मजदूरी करने के लिए हरियाणा गए हुए थे। बुधवार देर रात मजदूरी के बाद सभी लोग ईको कार में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान अलीगढ़ जिले की खैर मंडी के गेट नंबर 2 के सामने अचानक ईको की टक्कर कंटेनर से हो गई, हादसा इतना भीषण था कि ईको के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की गाड़ी के अंदर 10 लोग मौजूद हैं। पुलिस ने सभी को गाड़ी काट कर बाहर निकाला। इस दौरान ड्राइवर समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार खैर सीएचसी में जारी है। घटना के बाद हादसे को अंजाम देने वाले कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया।

About NW-Editor

Check Also

“फेरे लिए दो दिन पहले; लाखों के गहने लूटकर भागी नई नवेली दुल्हन- ससुराल वाले हैरान, जानें पूरा मामला”

  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में थाना सासनी गेट इलाके के मथुरा रोड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *