Breaking News

योगी जी न्याय करो,योगी जी इंसाफ करो, या दे दो इच्छा मृत्यु

 

-गले में तख्तियां टांग कर डीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

बाँदा। गुंडाराज समाप्त करने का दम भरने वाली योगी सरकार के दावे खोखले साबित हो रहें हैं एक तरफ सरकार अपनी जीरो टॉलरेंस नीति की उपलब्धि गिनाने जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ गरीब तबके के लोग अपनी आपबीती बताते हुए जान माल सुरक्षा की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं इन सब मामलों के बीच ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से प्रकाश में आया है जहां डीएम कार्यालय में एक पीड़ित परिवार गले मे तख्तियां टांगकर न्याय और इच्छा मृत्यु मांगने पहुँच गया। पीड़ितों की तख्तियों में लिखा था कि योगी जी न्याय करो, योगी जी इंसाफ करो, या तो इच्छा मृत्यु दे दो, हमारी जमीन गुंडों माफियाओं ने हड़प ली है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी तीन बीघे जमीन गांव के दबंगो ने जप्त कर ली है। तहसील में दस बार डीएम के पास चार बार आकर हम थक चुके हैं, इसलिए अब इच्छा मृत्यु मांगने आये हैं. गले मे तख्तियां देख डीएम ऑफिस मे मौजूद अधिकारी हक्का बक्का रह गए आनन फानन में डीएम ने एसडीएम को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए हैं डीएम का कहना है कि मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। मामला अतर्रा तहसील क्षेत्र के गजपति पुर का है। जहाँ के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के गुंण्डों और माफियाओं ने हमारी तीन बीघे जमीन और सरकारी जमीन जबरन कब्जा कर हथिया लिया है।हमने अतर्रा तहसील में एसडीएम राहुल द्विवेदी से दस बार शिकायत की है और हम जा जाकर थक हार गए लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। ग्राम प्रधान की इतनी पकड़ मजबूत है अतर्रा तहसील के अफसरों से की वो मामले को सुनने को तैयार नही हैं। तहसील के अफसर जाति का भेदभाव कर रहे हैं। आज डीएम से चौथी बार मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा है कि अब नही आना पड़ेगा। हमारी भूमिधरी जमीन है।विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देते हैं। हमारी कोई नही सुनता इसलिए हम जिलाधिकारी के द्वारा योगी जी से इच्छा मृत्यु मांगने आये हैं।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *