– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा
– जल अर्पण करतीं खागा विधायक कृष्णा पासवान।
खागा, फतेहपुर। जल जीवन मिशन के हर घर जल संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विकास खण्ड धाता की ग्राम पंचायत शिहारी पट्टी में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खागा विधायक कृष्णा पासवान की उपस्थिति में पेयजल योजना का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्जवलन एवं जल पूजन के साथ किया। अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम ने विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। पेयजल योजना का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद विधायक ने कार्य की गुणवत्ता पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता और जल जीवन मिशन की समस्त टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह महत्वाकांक्षी योजना आज शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही है। जल निगम की टीम के कार्य से वह संतुष्ट हैं। जिस गुणवत्ता और तत्परता से यहाँ कार्य पूर्ण हुआ है, उसी ऊर्जा के साथ अन्य लंबित पेयजल परियोजनाओं को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि जनपद का हर परिवार शुद्ध पेयजल का लाभ उठा सके। शिहारी पट्टी में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर स्वच्छ जल पहुँचने से सभी ग्रामवासी अत्यंत संतुष्ट और खुश नजर आए। ग्रामीणों ने एक स्वर में सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ पानी मिलने से अब उनके जीवन की सबसे बड़ी कठिनाई दूर हो गई है। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एफटीके महिलाओं, पंप ऑपरेटर और स्वच्छता समिति के सदस्यों को विधायक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित जनसमूह को श्जल शपथश् दिलाकर पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, सहायक अभियंता कैलाश चन्द्र, अवर अभियंता विवेक कुमार, टीपीआई से कृष्ण कुमार खरे, जिला समन्वयक राजमुनि यादव, आईएसए कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चन्देल, सीबीटी स्वाति अवस्थी, प्रोजेक्ट मैनेजर मो0 सऊद सिद्दीकी, कंस्ट्रक्शन कंपनी से मनोज तिवारी, भाविक ग्राम प्रधान मान सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे।

News Wani