फतेहपुर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में औंग थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए औंग पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान ग्राम खदरा निवासी हरिओम (18 वर्ष), पुत्र अनिल, का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में थाना औंग में मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिन्दर सिंह, नीरज कुमार, मोहम्मद नौशाद, हेड कांस्टेबल महताब खान और कांस्टेबल संदीप शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
News Wani
