Breaking News

नहर पुल की रेलिंग में बैठा युवक गिरा, मौत

– नहर में डूबने तथा चोट लगने से हुई मौत

बिंदकी, फतेहपुर। पड़ोसी गांव दूध लेने गया युवक वापस लौटते समय अपने गांव के समीप नहर पुल की रेलिंग में बैठ गया अचानक वह नहर के अंदर गिर गया जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह डूब गया। लोगों ने काफी प्रयास कर बाहर निकाला। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। शव गांव आया तो परिजनों में हड़कंभ मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डेहरिया गांव के समीप नहर पुल की रेलिंग में गुरुवार की सुबह लगभग 8.30 बजे ज्ञानेंद्र पटेल उर्फ जेम्स उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र वीरेंद्र पटेल बैठा हुआ था। तभी अचानक नहर में गिर गया। जिसके चलते वह पानी में डूब गया। नहर में गिरने से सिर में पत्थर की चोट भी लग गई। जिसके चलते हालात और गंभीर हुई। लोगों में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला। गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया। चिकित्सा में प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक का शव डेहरिया गांव आया तो परिजनों में हड़कंप मचा रहा परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। बताया जाता है कि मृतक युवक गुरुवार की सुबह दूध लेने के लिए पड़ोसी गांव दरियापुर गया था। दूध लेने के बाद वापस अपने गांव डेहरिया जा रहा था। तभी वह दरिया गांव के समीप नहर पुल के रेलिंग में बैठ गया। अचानक वह नहर में गिर गया जिसके चलते डूबने से और सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *