Breaking News

“अंधेरी रात कैसे बनी कयामत, “100 की रफ्तार, 16 को कुचला! जयपुर में लग्जरी कार का कहर”

जयपुर. राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार रात एक भयानक हिट-एंड-रन हादसा हुआ, जिसने इलाके के लोगों और राहगीरों को डर और अफरा-तफरी में डाल दिया. घटना पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के खरबास सर्किल (खराबास चौराहा) पर रात लगभग 9:30 बजे हुई, जब तेज रफ्तार ऑडी कार सड़क किनारे लगे फूड स्टॉल्स और ठेलों में घुस गई. हादसे में भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक स्टॉल पर हेल्पर के रूप में काम करते थे. इसके अलावा करीब 16 लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को एसएमएस अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चार घायल मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया. गंभीर घायलों में से कुछ को एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सफेद ऑडी कार लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे 10-12 फूड स्टॉल्स में घुस गई. कार ने करीब 30 मीटर तक तबाही मचाई. ठेले उलट गए, खाने-पीने की सामग्री बिखरी और वहां अफरा-तफरी मच गई. कार अंत में 100 फीट दूर एक पेड़ से टकराकर रुकी.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार इतनी तेज थी कि पहले डिवाइडर से टकराने के बाद स्टॉल्स में घुसते समय लोग भी घबरा गए और कई घायल हुए. दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग घायल लोगों को बचाने की कोशिश करते नजर आए. जयपुर  के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि हादसे में शामिल सफेद ऑडी कार दमन और दीव यूनियन टेरिटरी की नंबर प्लेट वाली है. कार श्री रामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है.

नशे में कार चला रहा था दिनेश

कार चूरू निवासी दिनेश कुमार रणवा चला रहा था. वह शराब के नशे में था और हादसे के बाद फरार हो गया. कार चालक के बारे में बताया जा रहा है कि वह सोलर का कारोबार करता है, कार में कुल 3-4 लोग सवार थे. हालांकि कार से रेसिंग कर रहे थे या नहीं इसकी जांच चल रही है. पुलिस ने एक पुलिस कर्मी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी दिनेश समेत दो फराह चल रहे हैं, जिसकी तालाश में पुलिस जुटी है.

पुलिस ने ऑडी कार को कर लिया है जब्त

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर ऑडी कार को जब्त कर लिया. जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि कार का चालक शराब के नशे में था और ओवर-स्पीड कर रहा था. दक्षिण जयपुर डीसीपी राजश्री राज वर्मा ने कहा कि पूरे मामले की जांच CCTV फुटेज, फॉरेंसिक जांच और गवाह बयानों के आधार पर की जा रही है. आरोपी और ड्राइवर की तलाश जारी है. हादसे के समय आस-पास के लोग और राहगीर भी भयभीत हुए. घटनास्थल के आस-पास उलटे ठेले, बिखरे जूते-चप्पल और अफरा-तफरी वाला नजारा देखने को मिला. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घटना स्थल से दूर रहें और जांच में सहयोग करें.

बेहतर अधिक थी कार की रफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय कार की रफ्तार बेहद अधिक थी और चालक नियंत्रण खो चुका था. कार के आने के समय लोग सड़क किनारे खाने-पीने में व्यस्त थे. हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग सीधे कार के आगे गिर गए. मौके पर अफरा-तफरी के कारण बचाव कार्य में समय लगा. जयपुर में जिस ओडी कार ने 16 लोगों को कुचला उस कार में सवार एक पुलिसकर्मी समेत चारों आरोपी ओडी के एयरबैग खुलने से बच गए. ओडी का आगे का हिस्सा खत्म हो गया और कांच बिखर गए. पुलिस ने बताया कि चालक और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया गया है.

About NW-Editor

Check Also

**एटीएम कार्ड स्वैप गैंग का पर्दाफाश: जयपुर में 3 फ्रॉडस्टर गिरफ्तार, 50 से ज्यादा वारदातों की चली कड़ी मेवात तक**

राजस्थान सहित चार राज्यों में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग के तीन बदमाशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *