न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।
बांदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव श्यामसुंदर सिंह राजपूत एडवोकेट ने सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण अवस्थी उर्फ ऑक्सीजन बाबा को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें सीपीआई की पट्टी पहनाकर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव ने कहा कि ऑक्सीजन बाबा के सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा पीढ़ी उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आएगी। उन्होंने किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने और गांवों में खुशहाली लाने के संकल्प पर भी जोर दिया।
इस सम्मान के बाद बांदा की राजनीति में ऑक्सीजन बाबा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बांदा सदर सीट से सीपीआई की ओर से उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
क्षेत्र में ऑक्सीजन बाबा के सामाजिक कार्यों और संभावित राजनीतिक भूमिका को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीपीआई उनके नाम पर कोई फैसला लेती है या नहीं।
News Wani
