Breaking News

डायट की पठन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, साक्षी मौर्य बनीं अव्वल

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रोग्राम एंड एक्टिविटीज 2026-27 के तहत गुरुवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल प्रभारी प्रवक्ता राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उच्चारण, स्पष्टता, प्रवाह और अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता में साक्षी मौर्य, कक्षा सात, कंपोजिट विद्यालय हसवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आबिया, कक्षा छह, कंपोजिट विद्यालय आदर्श खेलदार ने द्वितीय तथा दिव्यांशी सिंह, कक्षा आठ, उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ उच्चारण के लिए कशिश और सर्वश्रेष्ठ प्रवाह के लिए कुलसुम का चयन किया गया।

संस्थान के प्राचार्य मायाराम ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि पठन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता, अजीत कुमार निगम, राकेश सचान, शशांक शेखर शुक्ला सहित संस्थान के अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आयुर्वेदिक तेल की बिक्री पर उठे सवाल, फार्मेसी के खिलाफ जांच की मांग

फतेहपुर। जिले में आयुर्वेदिक तेल के कथित अवैध निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *