न्यूज़ वाणी ब्यूरो | फतेहपुर
फतेहपुर। जनपद के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत शाह ग्राम के मजरे जैतपुर स्थित श्री भैरव बाबा मंदिर परिसर में नौ दुर्गा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।
मंगलवार को मूर्ति भ्रमण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में भंडारे की शुरुआत हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं को खीर, पूड़ी, सब्जी और केले का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ जुटी रही। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्तिमय गीतों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण धार्मिक रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में शामिल होकर भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
भंडारे को सफल बनाने में श्री भैरव बाबा विकास समिति और स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने प्रसाद वितरण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक की व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रोशन सिंह, नीता देवी, नैन्सी, शिवम सिंह, राजा लाल, पुत्तन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।
News Wani
