Breaking News

बांदा में एसपी ने जनसुनवाई कर सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा । आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और आपसी रंजिश से जुड़े मामले सामने आए। एसपी पलाश बंसल ने प्रत्येक फरियादी से सीधे बातचीत कर शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति समझी।

उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी कर उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

रामनरेश गुप्ता (लड्डू) ने थामा कांग्रेस का हांथ; जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ग्रहण कराई सदस्यता

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *