Breaking News

बुंदेलखंड इंसाफ सेना का तीसरे राजनीतिक मोर्चे को समर्थन, संगठन ने सक्रिय भागीदारी का किया ऐलान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बाँदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए चंद्रशेखर आजाद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व से जुड़े तीसरे मोर्चे को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

ए. एस. नोमानी ने स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना तीसरे मोर्चे में शामिल होगी और चंद्रशेखर आजाद एवं बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से इस राजनीतिक पहल को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा तथा आगे की रणनीति आपसी विचार-विमर्श के आधार पर तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना आने वाले समय में अपनी संगठनात्मक ताकत और कार्यकर्ताओं के साथ इस मोर्चे की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

ए. एस. नोमानी ने कहा कि तीसरे मोर्चे को लेकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना का रुख स्पष्ट है—हम चंद्रशेखर आजाद और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के साथ हैं और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देते हैं।
यह जानकारी
ए. एस. नोमानी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने दिया है।

About NW-Editor

Check Also

रामनरेश गुप्ता (लड्डू) ने थामा कांग्रेस का हांथ; जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ग्रहण कराई सदस्यता

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *