Breaking News

बोलेरो अनियंत्रीत होकर पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, सवार पाँच लोग घायल

 

फ़तेहपुर। थरियांव थानां क्षेत्र के हथगांम लिंक रोड पर अम्बापुर गाँव के समीप बोलेरो अनियंत्रीत होकर पेड से टकराकर खंती में पलट गई। जिससे बोलेरो में सवार पाँच लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के लोधीपुर गाँव निवासी सन्तोष का 35 वर्षीय पुत्र अंशुमान गाँव निवासी अम्बुल का 30 वर्षीय पुत्र कमल सिंह व उसका 24 वर्षीय भाई ऋषि और गाँव निवासी शमीम का 30 वर्षीय पुत्र अनवर व उसका 23 वर्षीय गुलफाम सभी बोलेरो पर सवार थे। तभी बोलेरो अनियंत्रीत होकर रोड किनारे लगे पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई। जिससे बोलेरो में सवार सभी पाँचो लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है।

About NW-Editor

Check Also

बकरी चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

– आठ बकरी चोर गिरफ्तार, तीन चार पहिया वाहन समेत 58100 रूपए नगदी बरामद – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *