Breaking News

सड़क सुरक्षा को लेकर आगे आया आदर्श व्यापार मंडल, वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

फतेहपुर। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में पटेल नगर चौराहे पर विशाल हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर केसरी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के साथ वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान प्रदीप गर्ग ने कहा कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनमोल जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण कवच है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर केसरी प्रसाद यादव ने भी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।

कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, संरक्षक दिनेश चंद्र साहू, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष दक्षिणी अभिषेक कुमार, एहसान अहमद, मोहम्मद साद, आसिफ चिश्ती, राजीव गुप्ता, मोहम्मद एहसान, महिला महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव और उपेंद्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सपा कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब के योगदान को किया याद

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में संविधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *