Breaking News

आदर्श व्यापार मंडल की युवा जिला कमेटी का विस्तार

– प्रमाण पत्र के साथ आई-कार्ड वितरित
– युवा कमेटी के पदाधिकारियों को आईकार्ड वितरित करते अध्यक्ष।
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट की युवा जिला कमेटी का विस्तार करते हुए गुरूवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं आई-कार्ड वितरित किए गए। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कमेटी विस्तार के अंतर्गत तहसीन रज़ा को युवा जिला उपाध्यक्ष, अरशद खान को युवा जिला संगठन मंत्री, शाहरुख एवं वकील अहमद को युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अयान, मो. आफनान, फरहान को युवा जिला कार्यकारिणी तथा रेहान को युवा जिला प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी पत्रकार की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें प्रमाण पत्र देकर मनोनीत किया गया। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कमेटी का विस्तार पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और सभी पदाधिकारी पूर्ण सहयोग एवं निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। बैठक में कार्यालय प्रबंधक आहिल सहित सभी नवमनोनीत पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में उद्योगों को रफ्तार देने की तैयारी, खाली भूखंड उद्यमियों को आवंटित करने के निर्देश

निवेश मित्र पोर्टल पर कोई आवेदन न रहे डिफॉल्टर, विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *