Breaking News

एडीजी ने माघ मेला की तैयारियों का लिया जायजा

– डीएम-एसपी समेत सभी सीओ के साथ की बिंदुवार समीक्षा
– माघ मेला की तैयारियों का जायजा लेते एडीजी ज्योति नारायण।
फतेहपुर। माघ मेला व मौनी अमावस्या पर प्रयागराज (संगम) में जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने माघ मेला- 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कर बिंदुवार समीक्षा किया। उन्होंने मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के स्नान पर्व हेतु रूट डायवर्जन व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ थाना खागा क्षेत्रान्तर्गत नवीन मंडी एवं थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मदारीपुर मोड पर वाहन पार्किंग (होल्डिंग एरिया) व लखनऊ बाईपास स्थित रूट डायवर्जन का स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज ज्योति नारायण के पुलिस लाइन आगमन पर रिज़र्व पुलिस लाइन में गार्द द्वारा सलामी दी गई। तदोपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के साथ गेस्ट हाउस रिजर्व पुलिस लाइन में माघ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन, पार्किंग होल्डिंग एरिया, भीड़-प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक किया। इसके साथ ही जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह एवं समस्त जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *