Breaking News

इंदौर में भीषण अग्निकांड: EV चार्जिंग के दौरान धमाका, 8 की मौत से मचा हड़कंप

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।

पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैल आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आसपास के रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।

हादसे से जुड़ी फोटोज…

आग ईवी से होते हुए पूरे घर में फैल गई। इसने पास के बिजली के पोल को भी चपेट में ले लिया।
आग ईवी से होते हुए पूरे घर में फैल गई। इसने पास के बिजली के पोल को भी चपेट में ले लिया।
आग ने तीनों फ्लोर को चपेट में ले लिया था।
आग ने तीनों फ्लोर को चपेट में ले लिया था।
मौके से एक बच्चे की डेडबॉडी मिली है।
मौके से एक बच्चे की डेडबॉडी मिली है।
आग पूरे घर में फैल गई। घर में पॉलीमर केमिकल रखा था। इससे आग और भड़क गई।
आग पूरे घर में फैल गई। घर में पॉलीमर केमिकल रखा था। इससे आग और भड़क गई।
शॉर्ट सर्किट के बाद आग घर में रखे एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच गई और इनमें ब्लास्ट हो गया।
शॉर्ट सर्किट के बाद आग घर में रखे एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच गई और इनमें ब्लास्ट हो गया।
बिजली सप्लाई बंद होने से डिजिटल लॉक नहीं खुला। बाद में ग्रिल काटकर लोगों को निकाला गया।
बिजली सप्लाई बंद होने से डिजिटल लॉक नहीं खुला। बाद में ग्रिल काटकर लोगों को निकाला गया।

About NW-Editor

Check Also

“इंदौर में रंजिश का खूनी अंजाम: गुस्से में कार चढ़ाकर इंजीनियर की हत्या, पेंटहाउस विवाद बना वजह”

मध्य प्रदेश के इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *