Breaking News

खागा में करियर कार्यशाला में छात्रों को मिली रोजगार की जानकारी, 26 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

खागा, फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 87 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर रोजगार और करियर से जुड़े विभिन्न अवसरों की जानकारी हासिल की।

प्रभारी करियर काउंसिलिंग शशांक पांडेय ने विद्यार्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल और भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध रोजगार के अवसरों और सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करने और उसके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई।

कार्यशाला में चंद्र किशोर और महेंद्र कुमार यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की करियर संबंधी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वकील अहमद ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़ी सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन माध्यमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 26 सितंबर को सुबह 10 बजे ठाकुर युग राज सिंह विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *