Breaking News

खागा में सांप के डसने से महिला की मौत, एक सप्ताह से मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंभीपुर में एक सप्ताह पूर्व घरेलू काम करते समय 26 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया था। उपचार के दौरान मंगलवार की शाम मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

बताते चलें कि कुंभीपुर गांव निवासी सुरेंद्र की पत्नी सीमा देवी 16 सितंबर को घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उन्हें लेकर खागा सीएचसी पहुंचे। यहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें भर्ती कराकर उपचार करा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *