Breaking News

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ढाई माह के अंदर परिवार में दो पुत्रियों समेत एक पुत्र की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार सिठौरा गांव निवासी रामनरेश की पुत्री प्रिया देवी को मंगलवार दोपहर अचानक उल्टी होने के बाद पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे लेकर हथगाम सीएचसी पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

परिजन किशोरी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता रामनरेश ने बताया कि इसी तरह उनके सात वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की भी पिछले सप्ताह उल्टी और पेट दर्द के चलते मौत हो गई थी। इससे पहले करीब ढाई माह पूर्व उनकी साढ़े चार वर्षीय पुत्री मोहिनी की भी उल्टी और पेट दर्द के बाद मौत हो चुकी है।

रामनरेश का कहना था कि लगातार तीन बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वह पोस्टमार्टम करा रहे हैं, ताकि आखिरकार मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।

About NW-Editor

Check Also

खागा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर समेत दो लोगो की हुई मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास नौबस्ता रोड पर मंगलवार शाम एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *