Breaking News

फतेहपुर में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटनाओं की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहली घटना राधानगर थाना क्षेत्र के फूलवामऊ गांव की है। यहां निवासी कल्लू की 26 वर्षीय पत्नी अनीता देवी ने मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका की मां रानी देवी निवासी रक्षपालपुर, थाना खखरेरू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2019 में कल्लू के साथ हुई थी। शुरुआती कुछ वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दामाद हैदराबाद चला गया। आरोप है कि वहां उसका किसी अन्य महिला से संबंध हो गया था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने लगा।

मृतका की मां का आरोप है कि मंगलवार शाम पति कल्लू, जेठ राजेश, रिंकू, ससुर शिवपूजन और जेठानी काजल ने पहले उनकी बेटी के साथ मारपीट की और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दूसरी घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर गांव की है। यहां निवासी जवाहिर की 50 वर्षीय पत्नी सुमन देवी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसी थाना क्षेत्र के पहतापुर गांव निवासी सूरज बली के 35 वर्षीय पुत्र सुंदरलाल ने भी मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

तीनों घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *