फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सराय सजादे में पांच दिन पहले हुई मारपीट में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सराय सजादे गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर पांडेय के पुत्र रघुनाथ प्रसाद पांडेय को बीते 6 नवंबर को गांव के ही रवि, राजू, कल्लू, अतुल, पंकज, मोहित समेत अन्य लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद परिजन घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
News Wani
