Breaking News

धाता के सूर्यकुंड में 20 नवंबर से सजेगा ऐतिहासिक मेला, जलरथ पर सवार होकर श्रीराम करेंगे रावण का अंत

धाता, फतेहपुर। नगर पंचायत धाता स्थित सूर्यकुंड पक्का तालाब में लगने वाले ऐतिहासिक जय श्री नवदुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला समिति के मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर आयोजित बैठक में मेले को भव्य बनाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान अनंत सिंह ने की।

मेला समिति के अनुसार, इस वर्ष मेला 20 से 29 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में बिजली, पानी, दुकानों के आवंटन और झूले लगाने के लिए स्थान निर्धारित करने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।

मेले का मुख्य आकर्षण 27 नवंबर को होने वाला रावण वध कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान भगवान श्रीराम अपनी सेना के साथ सूर्यकुंड पक्का तालाब के पानी में तैरते हुए रथ पर सवार होकर रावण का वध करेंगे। पानी के बीच रथ पर सवार होकर होने वाला यह अनूठा आयोजन मेले का विशेष आकर्षण होगा।

इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए समिति की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में चंदन सिंह, अल्प नारायण सिंह, मार्कंडेय सिंह, मुकेश सिंह, मोहम्मद कलीम, भानु प्रताप केसरवानी, कृष्ण कुमार शास्त्री सहित मेला समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *