Breaking News

वृद्धजनों को धार्मिक यात्रा का मिलेगा सौभाग्य, युवा विकास समिति ने बनाया विशेष कार्यक्रम

फतेहपुर। विकासखंड तेलियानी के जमालपुर मवइया स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए एक बार फिर खुशियों का अवसर आने वाला है। युवा विकास समिति की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में इस बार बुजुर्गों को उन्नाव जनपद के बक्सर स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका माता धाम के दर्शन कराए जाएंगे। बुजुर्गों की इच्छा और आस्था को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार, 12 नवंबर को वृद्धाश्रम से बस के माध्यम से सभी बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा पर ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी भी रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह पूरी यात्रा सेवा और समर्पण की भावना से आयोजित की जा रही है। समिति का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ उनके जीवन में खुशियां और उत्साह लाना है।

गौरतलब है कि युवा विकास समिति इससे पहले भी वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को चित्रकूट, अयोध्या, काशी, देवाशरीफ और बागेश्वर धाम सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करा चुकी है। इस बार चंद्रिका माता धाम के दर्शन के साथ आसपास के अन्य प्रमुख मंदिरों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

समिति की इस पहल से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों में उत्साह का माहौल है। सामाजिक सेवा की दिशा में इसे एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *