Breaking News

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर के पास के घरेलू उपभोक्ता विद्युत के कृषि फीडर से परेशान हैं। यहां के लोगों को इस फीडर से सिर्फ दिन में बिजली मिल पाती है। इस कारण रात में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नयापुरवा गांव निवासी पप्पू सिंह पटेल, सुनील कुमार, रामसिंह पटेल, मनोज कुमार पाल ने बताया कि घरेलू और कृषि एक ही लाइन से चलती रही है, लेकिन अब इन्हें अलग-अलग कर दिया गया है। उनके गांव की लाइन को कृषि फीडर तो बना दिया गया, लेकिन घरेलू लाइन नहीं खींची गई, जिससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पाती है। इसी प्रकार पेट्रोल पंप प्रेमनगर के पास के उपभक्तों का है। यहां के दीपक गुप्ता, गीता देवी, अशरफुननिशा, मकसूद, मुन्ना, सोनू गुप्ता, छोटेलाल, दिनेश गुप्ता, दिलीप साहू, सहित आदि लोगों ने बताया कि जब से कृषि फीडर हुआ है, तब से उनके घरों में रात में अंधेरा रहता है। वह चंदा लगाकर घरेलू लाइन की मांग करते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने हीलाहवाली करने का जेई पर आरोप लगाया है। जेई पीयूष सोनकर ने बताया कि नयापुरवा गांव में 15 दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। यदि पेट्रोल पंप प्रेमनगर का स्टीमेट मिल जाता है तो वह भी हल हो जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

खागा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर समेत दो लोगो की हुई मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास नौबस्ता रोड पर मंगलवार शाम एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *