Breaking News

खागा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर समेत दो लोगो की हुई मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास नौबस्ता रोड पर मंगलवार शाम एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली के भानपुर गांव निवासी सुखराम का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार गांव के ही टोढ़ी निवासी 25 वर्षीय रोहित के साथ बाइक से खागा कस्बा किसी काम से गया था। वापस लौटते समय जैसे ही दोनों बाईपास नौबस्ता रोड पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में किशोर सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *