Breaking News

खागा में स्वच्छता व्यवस्था को मिली रफ्तार, नगर पंचायत के बेड़े में शामिल हुई नई जेसीबी

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए स्वच्छता बेड़े में एक और नया वाहन शामिल किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने विधि-विधान से नए वाहन का पूजन कर उसका शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत परिसर में स्वयं जेसीबी चलाकर कार्य की शुरुआत की।

चेयरमैन गीता सिंह ने कहा कि नए वाहन के शामिल होने से नगर में कूड़ा कलेक्शन और उसके निस्तारण की व्यवस्था को और गति मिलेगी। कूड़ा उठाने में होने वाली देरी कम होगी तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर सभासदगण और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। नगरवासियों राममिलन, अवशेष और बिहारी ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में नए वाहन से काफी मदद मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *