Breaking News

रंजिश में खेत में डाली फसल सुखाने की दवा, किसान परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव की रहने वाली आशा देवी ने दबंगों पर फसल नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता आशा देवी का आरोप है कि विपक्षी हरिपाल सिंह आदि ने रंजिश के चलते उसके खेत में फसल नष्ट करने वाली दवा का छिड़काव कर दिया। दवा के असर से खेत में खड़ी पूरी फसल सूखकर नष्ट हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़िता का कहना है कि यह घटना सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। फसल ही उसके परिवार के जीवन-यापन का एकमात्र सहारा थी। फसल बर्बाद होने से परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।

न्याय की गुहार लेकर पीड़िता लगातार चौकी और कोतवाली खागा के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं।

आशा देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *