Breaking News

फतेहपुर में शास्त्री जयंती पर होगा विशेष आयोजन, कायस्थ समाज की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

फतेहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव को पत्र जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि 1 अक्टूबर को शास्त्री जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि 2 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन करें। साथ ही जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाते हुए कायस्थ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कार्यकारिणी, युवा जिला कार्यकारिणी एवं महिला जिला कार्यकारिणी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने तथा सभी पदाधिकारियों के साथ उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *