Breaking News

ब्लॉक स्तरीय कबड्डी में धाता इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, दो वर्गों में जीता खिताब

धाता, फतेहपुर। धाता इंटर कॉलेज परिसर में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी मुकेश दुबे की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में धाता इंटर कॉलेज, चौधरी रामस्वरूप सिंह एवं धनराज सिंह इंटर कॉलेज, ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज, पौली इंटर कॉलेज, बेलाई इंटर कॉलेज, अढ़ौली इंटर कॉलेज और निष्पक्ष देव गुरसंडी की टीमों ने हिस्सा लिया।

सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में धाता इंटर कॉलेज ने ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में चौधरी रामस्वरूप सिंह एवं धनराज सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने पौली इंटर कॉलेज को शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया।

सीनियर बालिका वर्ग में धाता इंटर कॉलेज ने निष्पक्ष देव गुरसंडी की टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में चौधरी रामस्वरूप सिंह एवं धनराज सिंह इंटर कॉलेज ने ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर सह संयोजक तपन कुमार, श्याम नरेश सिंह पाल, राकेश सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *