Breaking News

फतेहपुर में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान, 246 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बुधवार को बड़नपुर से डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाअभियान की शुरुआत की गई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद एवं द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित अभियान में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम के 101 बच्चों, आंगनबाड़ी के 17 बच्चों, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 113 बच्चों तथा एक अन्य आंगनबाड़ी के 15 बच्चों समेत कुल 246 बच्चों को डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक औषधि का नि:शुल्क वितरण किया गया।

इस दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर पीने तथा घरों और आसपास किसी भी स्थान पर पानी जमा न होने देने की अपील की।

उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है। इसलिए जलभराव को तत्काल समाप्त करना जरूरी है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और मच्छरों के प्रजनन वाले स्थानों को खत्म करने के प्रति सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या शशि देवी, कालिंदी देवी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *