Breaking News

महोबा जिला अस्पताल पहुंचे डीएम प्रभास कुमार, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक

महोबा नवागत जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, औषधि वितरण कक्ष, पैथोलॉजी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को मिलने वाली उपचार सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी बातचीत कर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों को आवश्यक दवाएं समय से उपलब्ध हों तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखें।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार को अस्पताल की खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विनय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन, UPI ट्रांजेक्शन पर MDR लागू करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग

महोबा। जिला उद्योग व्यापार मंडल महोबा ने 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रु से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *