फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान एवं ‘जनसेवा से देश सेवा’ कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सूचना विभाग की ओर से लगाई गई चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना के कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली।
प्रदर्शनी में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी में सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना के कार्यक्रम में पहुंचे किसानों और अन्य आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
News Wani
