Breaking News

कांशीराम कॉलोनी में समस्याओं का जायजा, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गढ़रियानपुरवा का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से जनसंवाद किया। उन्होंने कॉलोनी में व्याप्त गंदगी, जल निकासी समेत अन्य समस्याओं का जायजा लिया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।

कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जनसंवाद के दौरान सबसे प्रमुख समस्या साफ-सफाई और जल निकासी की सामने आई। इस पर विक्रम सिंह ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दीपावली से पहले कांशीराम कॉलोनी की रंगाई-पुताई कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के निर्माण के बाद से अब तक रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं, इसलिए उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाना चाहिए।

जनसंवाद के दौरान विक्रम सिंह ने स्थानीय लोगों से अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने लोगों से मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग करते हुए सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी जानकारी हासिल करने की अपील की।

इस दौरान आयुष गिहार, अंकुर तिवारी, अजीत गिहार, गीता देवी गिहार, ओम प्रकाश गौतम, अंकुश गौतम, तहसीन रजा, मो. आदिल, जुलेखा, अन्नू, सोनी ठाकुर, राम बाबू गुप्ता, छोटकू, अभिषेक तिवारी, मनीष शर्मा, यूनुस, आरती देवी, गुड़िया खान, जय यादव, राकेश समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *